राजगढ़
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती पर शहर में सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। जयंती अवसर पर बाबा के अनुयायियों ने पूरे दिन उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंगल भवन स्थित बाबा वे साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सुबह से शाम तक अनेक राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर माल्यार्पण कर अपनी कृतज्ञता जाहिर की। सुब सुबह करीब 9 बजे भाजपा के कार्यकर्ता मंगलभवन परिसर पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण ज किया। भाजपा अनुसूचित जाति जेंद्र मोर्चा के द्वारा यह आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के कार्यों, संदेश की जानकारी देकर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, हरिचरण तिवारी, नपाध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा महामंत्री देवी सिंह सौंधिया, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश खरे सहित अन्य पार्टी पदिाधकारी, और कार्यकर्ता – मौजूद रहे।
थाना परिसर में मनाई बाबा साहब की जयंती
सोक्तकला संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पुलिस पुलिस थाना परिसर में मनाई गई। थाना प्रभारी यशवंत राय गायकवाड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालकर पुष्प अर्पित की है। इस मौके पर थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल अजाक्स कार्यकर्ता, बाबा साहब के अनुयायी।अजाक्स ने निकाली शोभायात्रा, युवाओं ने दिखाया शौर्य
बाबा साहब की जयंती के इस अवसर पर अजाक्स संगठन द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बाबा साहब के अनुयायियों ने पूरे रास्ते बाबा साहब के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। वहीं जीरापुर से आए मेघवाल समाज अखाड़ा के सदस्यों ने शोभायात्रा में विभिन्न तरह के हैरतंगेज कर्तव्यों का प्रदर्शन कर लोगों को खासा रोमांचित किया। शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 4रू00 बजे पुराना बस स्टैंड से हुई। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से
अजाक्स के कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र जाधव, आयोजन समिति अध्यक्ष दिलीप बामनिया, उपाध्यक्ष विमल संजोदिया, अजाक्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जुगराज वर्मा, राजेंद्र कटारिया, भाजपा अनुसूचित जाति जिला मोर्चा महामंत्री संदीप कटारिया, मेघवाल समाज अध्यक्ष मोहन जादम, श्याम वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जगमोहन वर्मा, कमल जाटव, जगदीश सौंलंकी सहित बड़ी संख्या में अजाक्स कार्यकर्ता और बाबा साहब के अनुयाई मौजूद थे।
जयंती मनाई, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
छापीहेड़ा संविधान निर्माता आंबेडकर की जयंती पर बस स्टैंड स्थित आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर बात की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार भी डॉ आंबेडकर बताए रास्ते पर चल रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष बालचंद दांगी, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल रजक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री अमित झंझावत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण विशालिया, गोपालकृष्ण गुप्ता, विजयसिंह मालवीय, बंटी, राधेश्याम दांगी, श्रीनाथ सहित कार्यकर्ता