डीआर न्यूज इंडिणया / तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला टेस्ट हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का दूसरा दिन है और पहला सेशन जारी है।
टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 426 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 144 और ऋषभ पंत 112 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 200 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। पंत ने शोएब बसीर के ओवर में छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने इंग्लैंड में तीसरा शतक लगाया है।
भारतीय टीम ने 359/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन यशस्वी जायसवाल (101 रन) और केएल राहुल (41 रन) बनाकर आउट हुए। डेब्यूटेंट साई सुदर्शन शून्य रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स को एक विकेट मिला।
पंत को जीवनदान, जैमी स्मिथ स्टंप करने से चूके
104वें ओवर में ऋषभ पंत को जीवनदान मिला। यहां शोएब बशीर की बॉल पर विकेटकीपर जैमी स्मिथ उन्हें स्टंप करने से चूक गए। यहां पंत 124 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
गिल 147 रन बनाकर आउट, बशीर ने टंग के हाथों कैच कराया
102वें ओवर की पांचवीं बॉल पर शोएब बशीर ने कप्तान शुभमन गिल ने आउट किया। बशीर ने गेंद ऑफ स्टंप्स पर फेंकी, गिल आगे बढ़े लेकिन गेंद की पिच तक नहीं पहुंचे और लाइन के पार शॉट मारने की कोशिश की। बल्ले का निचला किनारा लगा और गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े जोश टंग के हाथों में गई। गिल ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर बनाया। उन्होंने 147 रन की पारी खली।
पंत की सिक्स से सेंचुरी, जंप करके सेलिब्रेट किया
भारतीय पारी के 100वें ओवर की पहली बॉल पंत ने बशीर को सिक्स लगाकर शतक पूरा किया। बशीर की ओवरपिच बॉल पर पंत आगे बढ़े, बल्ले से एक हाथ छूट गया, लेकिन फिर भी शॉट पूरा खेला और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद पंत ने एक्रोबेटिक तरीके से जंप लगाकर सेंचुरी सेलिब्रेट की।

छक्के से पंत का शतक, गिल के साथ 200 रन की साझेदारी
100वें ओवर में ऋषभ पंत ने शतक पूरा कर लिया। उन्होंने शोएब बसीर के ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाया और शतक पूरा किया। यह पंत का इंग्लैंड में तीसरा शतक है। उन्होंने टेस्ट करियर में 7वां शतक लगाया है।
पंत के छक्के से भारत 400 पार, गिल-पंत नाबाद
भारत ने 96वें ओवर में 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शोएब बसीर के ओवर की 5वीं बॉल पर पंत ने छक्का लगाकर टीम स्कोर 400 पार पहुंचाया। इसी के साथ 95 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। कप्तान गिल भी नाबाद हैं।
बसीर की पहली बॉल पर पंत ने गिर कर चौका लगाया
कप्तान बेन स्टोक्स ने स्पिनर शोएब बसीर को बुलाया है। पंत ने उनकी पहली बॉल पर गिरकर शॉट खेला और चौका लगाया।
गिल और पंत के बीच 150 रन की साझेदारी
भारतीय पारी के 88वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर ली है। टीम ने 221/3 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया था।
वेदर रिपोर्ट
लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। दोपहर के बाद बारिश होने की 60% संभावना है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।