इछावर में 108 एम्बुलेंस कर्मी का फांसी लगाकर सुसाइड, मरने की बात कहकर निकला था घर से

0
46
1. इछावर में 108 एम्बुलेंस कर्मी की आत्महत्या… घर से निकलने से पहले बोला—“मरने जा रहा हूं।” भाई ढूंढता रहा, शव पेड़ पर मिला।

Drnewsindia.com

सीहोर / के इछावर थाना क्षेत्र में बुधवार को 108 एम्बुलेंस में काम करने वाले कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से निकलने से पहले उसने परिवार को बताया था कि वह मरने जा रहा है। उसके बाद उसका भाई उसे ढूंढता रहा, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में उसका शव बिछोली रोड पर एक पेड़ से लटका मिला।

मृतक की पहचान ओमप्रकाश सेन (35) के रूप में हुई है। वह आर्या गांव का निवासी था और इछावर में रहकर 108 एम्बुलेंस में ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के पद पर कार्यरत था।

सूचना मिलने पर इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here