3.80 लाख हेक्टे. सोयाबीन, 90 हजार हेक्टे. में धान की बोवनी

0
6

विदिशा / खरीफ सीजन में फसलों की बोवनी के लिए कृषि विभाग ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। इस बार विदिशा जिले में सबसे ज्यादा 3.80 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन का रकबा रहेगा। दूसरे नंबर पर 90,500 हेक्टेयर में धान की बोवनी की जाएगी।
कृषि विभाग ने 5 लाख 21 हजार 800 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवनी का प्लान तैयार किया है। खास बात यह है कि इस बार धान का रकबा करीब 35 हजार हेक्टेयर कम हो रहा है। मक्के का रकबा करीब 7 हजार हेक्टेयर बढ़ रहा है। 15 जून के बाद मानसून आने की संभावना है।
इसके बाद बारिश होने पर ही बोवनी शुरू होगी। किसानों ने बोवनी से पहले अपने खेतों की बखरनी पूरी कर ली है। धान वाले खेतों में पानी भरने के लिए गढ़े बनकर तैयार हो गए हैं। उनमें पानी भरने के बाद धान की रोपाई होगी।
इस संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक केएस खपेड़िया का कहना है कि जब तक खेतों में 4 इंच तक नमी न हो, तब तक किसान बोवनी नहीं करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here