4 पीढ़ियों ने स्वर्ण सीढ़ी आरोहण संस्कार मनाया, बुजुर्ग सम्मानित

0
114

आष्टा / शर्मा परिवार में चार पीढ़ियों के साथ स्वर्ण सीढ़ी आरोहण संस्कार का आयोजन हुआ। यह आयोजन शगुन गार्डन में हुआ। परिवार के बुजुर्ग सूरजमल शर्मा को केशरिया शाल और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक और पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा, यह आयोजन ईश्वर की कृपा, सदाचार और सात्विकता का परिणाम है। जब परिवार में रिवाजी संस्कार, पवित्रता और समरसता हो, तब ऐसे आयोजन आनंददायक बनते हैं।
उन्होंने कहा, यह आयोजन स्वामीजी की शिक्षाओं पर अमल का श्रेष्ठ उदाहरण है। इसमें सक्रियता, संस्कार रोपण, सृजनशीलता और संपर्कशीलता का समावेश रहा। कार्यक्रम में प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, महासचिव प्रदीप प्रगति, भजन शास्त्री राम श्रीवादी, मां पार्वती धाम गोशाला के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल लोग।
नरेंद्र कुशवाह, समाजसेवी सुनील प्रगति, संजय जैन किला, मराठी समाज प्रमुख प्रतीक महाडिग, अधिवक्ता वीरेंद्र परमार, संतोष मालवीय मौजूद रहे। प्रभु प्रेमी संघ के मोहनसिंह अजनोदिया, रामेश्वर खंडेलवाल, मनोज सोनी, श्वेताम्बर जैन श्री संघ के महासचिव अभिषेक सुराणा सहित कई प्रभु प्रेमीजन भी शामिल हुए। सभी ने सूरजमल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में शास्त्रोक्त विधियों से संस्कार संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here