श्यामपुर। चरनाल उपखंड के चाँदवड़ जागीर मंडल केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गीतों की धुन पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस कार्यक्रम में चाँदवड़ मंडल के 11 गांवों से स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पथ संचलन के पश्चात आयोजित प्रबोधन सत्र में माननीय खंड संघचालक श्री अर्जुन जी धनगर ने संघ के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बताते हुए संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में पंच परिवर्तन का आवाहन किया—
- समरसता – छुआछूत और भेदभाव समाप्त करना।
- नागरिक कर्तव्य – संविधान व सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करना।
- पर्यावरण संरक्षण – वृक्षारोपण व प्रकृति को सुरक्षित रखना।
- स्व का बोध – स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
- कुटुंब प्रबोधन – परिवार में संस्कार और परंपराओं को बनाए रखना।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देते हुए समाज को संगठन से जोड़ने का संकल्प भी लिया।




