गजब बेइज्जती – PCB चीफ मोहसीन नकवी से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इंकार, मंच पर जलील होते रहे पाकिस्तानी मंत्री

0
79

Drnewsindia.com/एशिया कप 2025 फाइनल, दुबई।
टीम इंडिया ने एशिया कप का फाइनल जीतकर पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, लेकिन इसके बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जो नज़ारा देखने को मिला, उसने पूरे एशिया में चर्चा छेड़ दी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसीन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया। नकवी मंच पर मौजूद रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उनकी ओर बढ़े ही नहीं। यह वाकया उस समय पूरी दुनिया ने देखा जब नकवी को मजबूरन मंच पर खड़ा रहना पड़ा और भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही फोटोशूट कराया।

नकवी का बहिष्कार, एक घंटे देर से शुरू हुआ सेरेमनी

दरअसल, 14 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच के दौरान हाथ मिलाने को लेकर विवाद के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने पहले ही तय कर लिया था कि अगर फाइनल जीता गया तो नकवी से ट्रॉफी ग्रहण नहीं करेंगे। रविवार रात, भारत की जीत के बाद जब नकवी मंच पर पहुंचे तो स्टेडियम भारतीय दर्शकों की जोरदार हूटिंग से गूंज उठा। पाकिस्तानी टीम भी हार के बाद लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम में ही बंद रही, जिससे सेरेमनी करीब एक घंटे देर से शुरू हो सकी।

भारत के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से किया मना

क्रिकबज और पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मैनेजमेंट ने आयोजकों से पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि नकवी ट्रॉफी देंगे तो टीम स्टेज पर नहीं आएगी। इसी बीच, आयोजकों ने चुपचाप ट्रॉफी भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचा दी। वहीं, मंच पर नकवी बार-बार फोन पर बात करते दिखे और भारतीय दर्शकों ने लगातार उनका मजाक उड़ाया।

बिना ट्रॉफी के फोटोशूट

जब खिलाड़ियों को बुलाया गया तो तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। कुलदीप यादव और शिवम दुबे को भी सम्मानित किया गया। लेकिन जब बारी विजेता ट्रॉफी की आई, तो एंकर साइमन डूल ने अचानक घोषणा की कि “भारतीय टीम आज रात ट्रॉफी ग्रहण नहीं करेगी।” इसके साथ ही समारोह समाप्त कर दिया गया।

भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंची ट्रॉफी

समारोह के बाद भारतीय टीम ने मैदान पर बिना ट्रॉफी के ही फोटोशूट कराया। बाद में पता चला कि आयोजक ट्रॉफी सीधे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में रखकर आए थे। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल नकवी को शर्मिंदा किया, बल्कि एसीसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Asia Cup 2025 Final:
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन फाइनल के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में बड़ा विवाद देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने PCB और ACC चीफ मोहसीन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया। नकवी मंच पर खड़े रहे और दर्शकों की हूटिंग का शिकार बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया ने पहले ही तय कर लिया था कि नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। अफरातफरी के बीच आयोजकों ने ट्रॉफी चुपचाप भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचाई। इस दौरान भारतीय टीम ने मैदान पर बिना ट्रॉफी के ही फोटोशूट कराया। यह नज़ारा नकवी के लिए बड़ी बेइज्जती बन गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here