सेमरा दांगी के राजवीर सिंह दांगी ने जीता राष्ट्रीय स्तर का ‘समाधान 2.0’ हैकाथॉन – प्रथम पुरस्कार

0
68

सीहोर/भोपाल। सेमरा दांगी (जिला सीहोर) के होनहार युवा राजवीर सिंह दांगी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘समाधान 2.0 हैकाथॉन’ में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे SOIT RGPV भोपाल की AIML (Artificial Intelligence & Machine Learning) शाखा में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

प्रतियोगिता की शुरुआत ऑनलाइन राउंड से हुई, जिसमें 250–300 टीमों ने आवेदन किया। इसके बाद 100 टीमों ने ऑफलाइन राउंड के लिए क्वालीफाई किया। इन्हीं में से राजवीर सिंह दांगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप-1 पोजीशन प्राप्त की और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में Amity University Noida सहित कई नामी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमें शामिल थीं, लेकिन राजवीर और उनकी टीम ने सबको पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। भव्य समारोह में विजेताओं को Mukesh Jain (CTO, Capgemini) द्वारा सम्मानित किया गया।

राजवीर सिंह दांगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा –
“यह मेरा पहला हैकाथॉन था। मैं एक सामान्य कोडर हूँ, लेकिन AI में अच्छी पकड़ और टीमवर्क के दम पर यह मुकाम हासिल कर पाया। मेहनत, लगन और सहयोग ही हमारी असली ताकत थी। यह पल मेरे लिए और मेरे गांव-समाज के लिए गर्व का है।”

राजवीर सिंह दांगी, राधेश्याम सिंह दांगी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे ग्राम सेमरा दांगी और जिला सीहोर में हर्ष और गर्व का माहौल है।


टीम लीडर राजवीर सिंह दांगी ने 250–300 टीमों के ऑनलाइन राउंड को पार कर, 100 टीमों वाले ऑफलाइन राउंड में टॉप-1 पर पहुँचकर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को Mukesh Jain (CTO, Capgemini) द्वारा सम्मानित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here