विदिशा।dr news india
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में चल रहे अवैध मादक पदार्थ एवं जुआ विरोधी विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹18 लाख से अधिक मूल्य का मशरूका जप्त किया है।
थाना सिविल लाइन में इस मामले में अपराध क्रमांक 788/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आर.के. मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
जप्त मशरूका का विवरण:
- ₹90,000 नगद
- 02 कारें (अनुमानित कीमत ₹14,00,000)
- 04 दोपहिया वाहन — 02 मोटरसाइकिल एवं 02 स्कूटी (अनुमानित कीमत ₹3,20,000)
कुल मूल्य: ₹18,10,410 (अठारह लाख दस हजार चार सौ दस रुपये)
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
थाना प्रभारी आर.के. मिश्र, प्र.आर. सुनील पुरी, दीपक भानेरिया, आरक्षक संजय सिंह, धर्मेंद्र चौहान, पंकज राजावत, के.के. मिश्रा, मोहित गोस्वामी एवं चालक राघवेंद्र राजपूत की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।




