Drnewsindia
इंदौर/ इंदौरमें भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने 9 महीने बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की, लेकिन सूची सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया।
स्वाति कासिद, जो आरोपों से घिरे युवराज काशिद उर्फ युवराज उस्ताद की पत्नी हैं, को नगर मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
खाती समाज ने कार्यालय के बाहर पोस्टर फाड़े और सुमित मिश्रा के चेहरे पर कालिख पोती। समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके समाज को नजरअंदाज किया है। विरोध में 28 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया।
युवराज उस्ताद पर हत्या, अवैध वसूली और रासुका जैसे कई मामले दर्ज हैं। नगर निगम चुनाव में स्वाति को टिकट मिला था, लेकिन विवाद के बाद 16 घंटे में टिकट वापस ले लिया गया था।
भाजपा की “जीरो टॉलरेंस नीति” पर अब सवाल उठ रहे हैं।




