सीहोर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 10 महीनों में 13,821 चालान, 72 लाख का जुर्माना; शराब पीकर वाहन चलाने पर 12 लाइसेंस निलंबित

0
27

सीहोर।
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में खुलासा हुआ कि पिछले 10 महीनों में 13,821 लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, जिन पर कुल 72 लाख 72 हजार 663 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
यही नहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

कलेक्टर बोले—सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर बालागुरू के. ने की। उन्होंने साफ कहा कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की समीक्षा की और विभागों को निर्देश दिए कि जिले में सड़क सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।

ओवरस्पीडिंग पर रडार से होगी नज़र

कलेक्टर ने बताया कि ओवरस्पीडिंग हादसों की सबसे बड़ी वजह है। इसलिए हाईवे और प्रमुख मार्गों पर टोल नाकों के पास स्पीड रडार गन से लगातार निगरानी की जाएगी और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

सड़कें, पुल-पुलिया—सबका होगा सर्वे

उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि

  • मुख्य व ग्रामीण सड़कों का भौतिक सर्वे किया जाए
  • जहां ज़रूरत हो वहां संकेतक, रिफ्लेक्टर, डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
  • क्षतिग्रस्त रास्तों, पुल और पुलियाओं को तुरंत मरम्मत किया जाए

SP का निर्देश—बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वालों पर भी सख्ती

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस और संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए कि—

  • लापरवाही से वाहन चलाने वाले
  • शराब पीकर ड्राइव करने वाले
  • बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले
  • बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले

पर कड़ी चालानी कार्रवाई की जाए और ज़रूरत पड़ने पर लाइसेंस निलंबन भी किया जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here