सीहोर में BLO को जान से मारने की धमकी: SIR कार्य में बाधा डालने पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

0
20

DR News India सीहोर।जिले में चल रहे SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) कार्य के दौरान एक बीएलओ (BLO) को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। श्यामपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्कूल में टेबल वर्क के दौरान हुई घटना

जानकारी के अनुसार, बीएलओ सुनील राय, जो शासकीय प्राथमिक शाला रामपलासी 145 में पदस्थ हैं, गुरुवार को स्कूल में SIR से संबंधित टेबल वर्क कर रहे थे। उसी समय विजय पिता सूरज सिंह, निवासी रामपलासी, कक्ष में आया और बीएलओ के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

‘गांव में दिखा तो जान से मार दूंगा’— आरोपी की धमकी

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी विजय ने बीएलओ को खुली धमकी देते हुए कहा कि यदि वह गांव में दिखाई दिया तो उसे जान से मार देगा
बीएलओ सुनील राय का कहना है कि SIR सर्वे के दौरान उन्हें गांव में बार-बार जाना पड़ता है, ऐसे में यह धमकी सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर प्रयास है।

आरोपी पर FIR, जांच जारी

बीएलओ की शिकायत का अवलोकन करने के बाद पुलिस ने आरोपी विजय पिता सूरज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here