Drnewsindia.com / 18 दिसंबर 2025
इंदौर / में गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने स्कूली बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई कनाड़िया क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूलों की बसों पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों के पालन की जांच करना रहा।
बच्चों से सीधे लिया गया फीडबैक
चेकिंग के दौरान आरटीओ टीम ने बसों में सवार बच्चों से भी बातचीत की। उनसे पूछा गया।
बिना परमिट दो बसें जब्त
आरटीओ टीम ने जांच के दौरान बिना परमिट चल रही दो स्कूली बसों को जब्त किया। इन बसों पर 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य स्कूलों की सात बसों में अनियमितताएं पाए जाने पर 35 हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया।
दस्तावेज और फिटनेस की हुई जांच
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि कनाड़िया रोड क्षेत्र में स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही बसों की भौतिक स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान
- फायर सेफ्टी उपकरण
- स्पीड गवर्नर
- वाहन की फिटनेस
- परमिट की शर्तों
की भी बारीकी से जांच की गई।
स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि केवल फिट और वैध दस्तावेजों वाले वाहनों का ही संचालन किया जाए। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी और सुरक्षा टीम रही मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा के साथ एआरटीओ राजेश गुप्ता और संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड की टीम भी मौके पर मौजूद रही।




