सूने घरों में बढ़ती चोरियों की रोकथाम को लेकर पुलिस की पहल, कॉलोनी समितियों के साथ बैठक

0
34

Drnewsindia

सीहोर | शहर में सूने घरों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को गुलाब विहार कॉलोनी एवं दांगी स्टेट कॉलोनी में नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा द्वारा कॉलोनी समितियों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने कॉलोनी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस को नागरिकों के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित एवं रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनके नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने कॉलोनीवासियों से निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया—

  • घरों में कार्यरत सभी घरेलू सहायकों का पुलिस थाने से अनिवार्य सत्यापन कराया जाए।
  • घरेलू सहायकों की फोटो, आधार कार्ड एवं सत्यापन प्रपत्र थाना स्तर पर जमा कराए जाएं।
  • कॉलोनी में रहने वाले किरायेदारों की जानकारी भी पुलिस स्टेशन से साझा की जाए।
  • घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें, इसकी नियमित जांच की जाए।
  • कॉलोनी में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड द्वारा बिना पूछताछ किसी भी अज्ञात व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए
  • किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा पुलिस के पहुंचने तक घटनास्थल को सुरक्षित रखें।

नगर पुलिस अधीक्षक ने विश्वास दिलाया कि पुलिस नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here