बजरंग दल ने जताया आक्रोश, भारत सरकार से कड़े कूटनीतिक कदम उठाने की मांग
Drnewsindia.com/शमशाबाद (सूर्य नगर)।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड सूर्य नगर शमशाबाद द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश सरकार एवं इस्लामी कट्टरपंथियों का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
निर्मम हत्याएं निंदनीय: कुलदीप यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंग दल के जिला सह संयोजक कुलदीप यादव ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्याएं और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने भारत सरकार से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाने की मांग की।

यादव ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नमक आपूर्ति, जल समझौते, भारत-बांग्लादेश खेल मुकाबलों सहित अन्य द्विपक्षीय आदान-प्रदान पर रोक जैसे सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
लोकतांत्रिक तरीके से होगा विरोध
उन्होंने कहा कि बजरंग दल देशभर में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की कट्टरपंथी सोच का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से विरोध करता रहेगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष लोकेश साहू, प्रखंड मंत्री कुलदीप यादव, प्रखंड सह संयोजक ऋतिक कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष रामदयाल कुशवाहा सहित संजय मैहर, महेंद्र कुशवाहा, विकास मैहर, प्रदीप कुशवाहा, रविंद्र धाकड़ एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




