मीणा समाज सेवा संगठन ने किया जनसंपर्क, भोपाल महासम्मेलन के लिए जुटाया समर्थन

0
29

Drnewsindia

सीहोर।मीणा समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में 4 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाले विशाल सामाजिक महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं से संवाद किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान टीम ने ग्राम भेरुपुरा, काहूखेड़ी, फंदा, कोलूखेड़ी, जुगराजपुर एवं सीलखेड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से प्रत्यक्ष चर्चा करते हुए 4 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया गया। साथ ही समाज की एकजुटता और संगठन की शक्ति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।

29 दिसंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन

जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठजनों को 29 दिसंबर को दोराहा जोड़ पर आयोजित होने वाले सीहोर जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए भी सादर आमंत्रित किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समरसता को मजबूत करना तथा सामाजिक उत्थान के लिए साझा रणनीति तैयार करना है।

दौरे के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई वरिष्ठजनों ने समाजहित में होने वाले इन आयोजनों में पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here