ट्राइडेंट कंपनी के सोलर प्लांट की केबल चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

0
27

Drnewsindia.com

बुदनी / पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ट्राइडेंट कंपनी के सोलर प्लांट की केबल चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है , साथ ही घटना में चोरी हुआ सामान बरामद किया और घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20/12/25 को ट्राइडेंट कंपनी के अधिकारी नितिन मल्होत्रा द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 19/12/25 और 20/12/25 की दरम्यानी रात को कंपनी के सोलर प्लांट की लगभग 3000 मीटर केबल को अज्ञात चोर काटकर चोरी करके ले गए है , रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 447/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा कार्यवाही –
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किये ।
एसडीओपी बुदनी द्वारा दो टीम थाना प्रभारी बुदनी संदीप जाट और एसआई लवेश कुमार के नेतृत्व में गठित की ।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध कार की पहचान की गई। जो की भोपाल के साजिद पिता हबीब खान उम्र करीब 30 साल निवासी ईंटखेड़ी भोपाल की होना पाई गई ।
साजिद खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अपने अन्य 04 साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया गया । साथ ही चोरी की गई केबल को भोपाल में कबाड़ी का व्यापार करने वाले व्यक्ति को बेचना बताया ।
साजिद के मेमोरंडम के आधार पर उसकी घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया । साथ ही एक अन्य आरोपी इसरार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों द्वारा बताए गए पते के अनुसार भोपाल के कबाड़ी अबरार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरो से केबल खरीदना और उसे दूसरे स्क्रैप व्यापारी तनवीर को बेचना स्वीकार किया । इसके बदले में उसे मिले 150000 ₹ पुलिस ने अबरार से जब्त किए । साथ ही तनवीर के कब्जे से तांबे के तार सोलर पैनल केबल और केबल के छिलके जब्त किए गए ।

अन्य घटना का भी खुलासा –
उक्त आरोपियों से पूछताछ में इछावर थाना अंतर्गत सोलर प्लांट में की गई चोरी और जिला विदिशा के लटेरी थाना क्षेत्र के सोलर प्लांट में भी केबल चोरी करना स्वीकार किया गया ।

साजिद खान पर चोरी के लगभग 10 अन्य मामले पूर्व में दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश तार चोरी के हैं।
इसरार उर्फ भूरा पर 01 अपराध पूर्व से दर्ज हैं ।
तनवीर पर 01 अपराध पूर्व का दर्ज है ।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. साजिद पिता हबीब खान उम्र 30 साल निवासी ईंटखेड़ी भोपाल
  2. ⁠इसरार उर्फ भूरा पिता असलम खान निवासी अब्बास नगर, थाना गांधीनगर , भोपाल
  3. ⁠अबरार पिता मो सकूर निवासी भोपाल( चोरी का सामान खरीदना )
  4. ⁠तनवीर पिता अजीज अहमद निवासी भोपाल ( चोरी का सामान खरीदना )
    प्रकरण में 03 अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी हैं ।

कुल जब्त माल
तांबे के तार – 500 मीटर
सोलर पैनल की केबल – 400 मीटर
केवल के छिलके – 2 बोरे
नकदी- 150000₹
घटना में प्रयुक्त कार – रेनॉल्ट डस्टर कीमती लगभग 10 लाख रुपए

सराहनीय योगदान

  • कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कहारे , एसआई संदीप जाट , एसआई लवेश कुमार , एएसआई रमेश गोस्वामी ,प्रधान आरक्षक- सतीश रणवीर , लोकेश रघुवंशी , विक्रम , अजय जाटव , आरक्षक- सोनू चोहान , हर्षित मालवीय , हिमांशु , महेश और साइबर सेल से सुशील साल्वे और शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here