कुए में ब्लास्टिंग के लिए ले जा रहा था डेटोनेटर, बाइक पर धमाका, युवक की मौके पर मौत

0
39

Drnewsindia.com

सीहोर / जिले के रामनगर गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक पर डेटोनेटर लेकर जा रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार मृतक सुखराम बरेला उम्र 30 वर्ष निवासी जमली रविवार की दोपहर रामनगर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था और कथित तौर पर भारी मात्रा में डेटोनेटर अपने साथ लेकर जा रहा था।

विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुचा, क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य एकत्रित किए और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जाच में डेटोनेटर जैसी विस्फोटक सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौके पर पहुंचे इछावर थाना के एएसआई मनोज गोस्वामी का कहना है कि विस्फोटक के प्रकार की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इस घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और इस्तेमाल को लेकर मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here