सेमरादांगी में संतों का महाकुंभ: सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा आकाश, ‘विश्वगुरु भारत’ का संकल्प हुआ सिद्ध

0
84

Drnewsindia

दोराहा/सीहोर | विश्वगुरु भारत अभियान के अंतर्गत सेमरादांगी में आयोजित ‘महाउद्घोष दिवस’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और राष्ट्रभक्ति का महासंगम बन गया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार अनिल ठाकुर,अरविंद दांगी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर और उनके परिवार ने मंच पर विराजमान देशभर के अखाड़ों से पधारे महामंडलेश्वरों और साधु-संतों का भव्य स्वागत-सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-पाठ के साथ हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी पूज्य संतों का पाद-प्रक्षालन और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण धार्मिक झांकियों और भक्तिमय संगीत से सराबोर रहा।

महामंडलेश्वर पूज्य राधे-राधे जी (इंदौर), महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी, नरसिंह दास जी (चतुर्भुज मंदिर पीठाधीश)

  • पंडित प्रदीप मिश्रा (अंतरराष्ट्रीय कथावाचक): उन्होंने मंच से आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने इस महाभियान को राष्ट्र की आध्यात्मिक उन्नति के लिए मील का पत्थर बताया।
  • महंत स्वामी वेदानंद जी (अखिल भारतीय संत समिति): उन्होंने अनिल ठाकुर और उनके परिवार के इस संकल्प को ‘साधुवाद’ देते हुए कहा कि ऐसे ही संकल्पों से सनातन धर्म और भारत का गौरव पुन: स्थापित होगा।
  • महामंडलेश्वर राधे-राधे जी (इंदौर): उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।
  • जगतगुरु गोपालाचारी जी (मल्हारगढ़) और हरियाणा से पधारे महामंडलेश्वर देव जी महाराज। योग गुरु श्री ठाकुर,सहित पंजाब हरियाणा गुजरात से पधारे जगतगुरु ने आशीर्वाद वचन दिए

हनुमानगढ़ अखाड़ा सहित देश के विभिन्न अखाड़ों से पधारे महामंडलेश्वरों, जगतगुरु गोपालाचारी जी और हरियाणा के महामंडलेश्वर देव महाराज ने अपने उद्बोधन में एक ही सुर में कहा— “संगठित समाज और जाग्रत युवा ही भारत को परम वैभव पर ले जाएंगे।”

हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक साथ सवा लाख श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस सामूहिक स्वर ने सेमरादांगी की धरा पर एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम स्थल पर सजाई गई विशेष धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया।

विशेष आकर्षणविवरण
आयोजक परिवारअरविंद दांगी एवं सुरेंद्र सिंह ठाकुर परिवार
धार्मिक अनुष्ठानसवा लाख श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
प्रमुख उपस्थितिदेशभर के अखाड़ों के महामंडलेश्वर एवं साधु-संत
झांकियांसनातन संस्कृति और धार्मिक वैभव का प्रदर्शन

नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बढ़ाया उत्साह

सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आयोजन की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि “भारत को विश्वगुरु बनाने का यह अभियान नई पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करेगा। अनिल ठाकुर और उनके परिवार द्वारा संस्कृति और खेलों को जोड़ने की यह पहल जिले के लिए गौरव की बात है।” उन्होंने युवाओं से इस आध्यात्मिक मुहिम से जुड़ने का आह्वान भी किया।

भाजपा विधायक मोहन शर्मा, पूर्व विधायक फूल सिंह मेवाड़ा और नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस राष्ट्रनिर्माण की मुहिम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here