श्यामपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन हिन्दू समाज उमड़ा

0
57
श्यामपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन

Drnewsindia.com

.श्यामपुर। नगर श्यामपुर में आज विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन के संयोजक श्री लक्ष्मण सिंहै जी पटेल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रांतिकारी राष्ट्र संत डॉ. तरुण बापू जी (सारंगपुर वाले) एवं आचार्य श्री हर्षित शास्त्री जी (चौपड़ा वाले श्री हनुमान मंदिर) उपस्थित रहे। वहीं श्री विमल जी गुप्ता, मध्य भारत प्रांत प्रचारक भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से गौ माता एवं भारत माता के चित्रों के पूजन के साथ किया गया। इससे पूर्व चौपड़ा वाले श्री हनुमान मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा पशु बाजार से होते हुए भोपाल रोड बस स्टैंड तक गई और पुनः चौपड़ा वाले श्री हनुमान मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति और राष्ट्रहित पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here