Drnewsindia
विदिशा: सिरोंज में भीम आर्मी के कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम और माता सीता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने सनातन समाज को उद्वेलित कर दिया है। मंगलवार को रघुवंशी समाज ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी।
“धार्मिक भावनाएं आहत, रासुका की मांग”
रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एएसपी प्रशांत चौबे को ज्ञापन सौंपकर भीम आर्मी के प्रवक्ता दीपक बौद्ध के खिलाफ मोर्चा खोला। समाज की मुख्य मांगें हैं:
- रासुका (NSA) की कार्रवाई: आरोपी प्रवक्ता पर तत्काल रासुका लगाई जाए।
- कठोर दंड: धार्मिक वैमनस्यता फैलाने और आराध्यों के अपमान पर कड़ी एफआईआर दर्ज हो।
⚠️ 7 दिन का अल्टीमेटम: “वरना निकालेंगे जुलूस”
समाज के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह रघुवंशी ने प्रशासन को स्पष्ट लहजे में चेतावनी देते हुए कहा:
“अगर 7 दिनों के भीतर प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो समाज लोकतांत्रिक और उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। अपमान सहने की भी एक सीमा होती है, अब समाज चुप नहीं बैठेगा।”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का आक्रोश इतना अधिक था कि उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वे स्वयं सख्त कदम उठाएंगे।
📱सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल से तनाव
ज्ञापन में बताया गया कि भीम आर्मी के मंच से दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा है। समाज का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां केवल अपमान नहीं, बल्कि शांति भंग करने का सोची-समझी साजिश है।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से:
- मोहर सिंह रघुवंशी (जिलाध्यक्ष)
- रामकृष्ण रघुवंशी, प्राण सिंह, प्रताप सिंह रघुवंशी
- लखन सिंह, हरनाम सिंह, एड. रघुवीर सिंह, महेंद्र सिंह
- चंदन सिंह, उदय सिंह और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।




