दोराहा में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर भव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित

0
106

drnewsindia.com

दोराहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कस्बा दोराहा में विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम एवं भारत माता के चित्रों पर तुलसी के पौधे का विधिवत पूजन कर किया गया। बीबैकस समिति परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में अनेक संत, समाजसेवी एवं संगठन के पदाधिकारी मंचासीन रहे।
सम्मेलन में महामंडलेश्वर श्री 1008 श्री केशव दास जी महाराज (जानकी मंदिर, सरदार नगर),
प्रांत संपर्क प्रमुख सुनील जैन,
मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद शिक्षा प्रमुख सुनील शर्मा,
कथाव्यास एवं क्रांतिकारी संत पंडित मोहित राम पाठक,
सरकार भारती प्रांतीय अधिकारी सुदेश गुप्ता,
श्यामपुर खंड संचालक अर्जुन धनगर,
जिला प्रचारक एवं सरस्वती प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में कथाव्यास पंडित मोहित राम पाठक ने उद्बोधन


विशाल हिन्दू सम्मेलन के संयोजक रामस्वरूप मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
हिन्दू एकता पर दिया गया बल
सम्मेलन में कथाव्यास पंडित मोहित राम पाठक ने अपने उद्बोधन में समस्त हिन्दू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने नेपाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक रहने की अपील की।
परिवार, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर जो

मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ मध्य प्रांत के प्रचारक प्रमुख सुनील शर्मा ने उद्बोधन


मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ मध्य प्रांत के प्रचारक प्रमुख सुनील शर्मा ने “कुटुंब भावना” को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पंचतत्व, हिन्दू संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, नदियों एवं गौ माता की रक्षा को समाज का मूल दायित्व बताया।
दोराहा के इतिहास और आरएसएस के उद्देश्य पर प्रकाश

मुख्य वक्ता सुनील जैन ने उद्बोधन


मुख्य वक्ता सुनील जैन ने अपने उद्बोधन में बाजीराव बैसवा द्वारा मातृभूमि के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया तथा दोराहा में हुई ऐतिहासिक संधि के महत्व को बताया। साथ ही आरएसएस के 100 वर्षों की यात्रा एवं स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन जिला कृषक कार्य प्रमुख राजेश विश्वकर्मा ने किया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मेलन के अंत समरसता भोज का आयोजन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here