MP: एक ही घर से उठीं तीन अर्थियां, दमोह में दिल दहला देने वाली घटना

0
24

Drnewsindia/दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ही घर के अंदर पति, गर्भवती पत्नी और उनकी मासूम दो साल की बेटी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मनीष केवट, उनकी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट और दो साल की बेटी आरोही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सुबह जब पड़ोसियों को घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो शक हुआ। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां घर के अंदर तीनों के शव मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया। थाना प्रभारी मनीष बागरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य सुरक्षित किए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों का बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से तीनों की मौत हुई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एक ही घर से पति, गर्भवती पत्नी और मासूम बच्ची की अर्थियां उठने से हर आंख नम है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here