टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश भारत में न खेलने पर अड़ा

0
25

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले भारत में न खेलने की मांग पर अड़े रहने का ऐलान किया है। बोर्ड चाहता है कि उसके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं।

BCB ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को ICC के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में उसने एक बार फिर अपनी मांग दोहराई। हालांकि ICC ने कहा है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही घोषित हो चुका है और बांग्लादेश को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।


ICC ने बदले वेन्यू की मांग खारिज की

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी थी। इसके बावजूद BCB अपने फैसले पर कायम है।

BCB का कहना है कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बोर्ड ने साफ कहा है कि वह इस मुद्दे पर ICC से बातचीत जारी रखेगा, लेकिन फिलहाल अपने फैसले में बदलाव नहीं करेगा।


मुस्तफिजुर-IPL विवाद से बढ़ा तनाव

विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी गई।

  • 16 दिसंबर को KKR ने उन्हें IPL मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
  • बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की घटनाओं के बाद भारत में मुस्तफिजुर के विरोध शुरू हुए।
  • इसके बाद BCCI ने उन्हें IPL खेलने की अनुमति नहीं दी।
  • 3 जनवरी को KKR ने मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया।

इससे नाराज होकर बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू को लेकर विवाद और गहरा गया।


7 फरवरी से बांग्लादेश के मुकाबले

टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार:

  • 7 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज – कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
  • 9 फरवरी: बनाम इटली – कोलकाता
  • 14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड – कोलकाता
  • 17 फरवरी: बनाम नेपाल – मुंबई

लेकिन BCB चाहता है कि ये सभी मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं।


BCB का साफ संदेश

BCB ने कहा है—

“हमने ICC के सामने अपनी मांग दोहराई है। शेड्यूल घोषित हो चुका है, यह हमें बताया गया है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम अपना फैसला नहीं बदलेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here