डॉ. मोहन यादव ने पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ ली चाय की चुस्की
Drnewsindia.com/भोपाल | 15 जनवरी 2026 |
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह उज्जैन दौरे के दौरान आम लोगों से आत्मीय मुलाकात की। भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री पास के तेलीवाड़ा चौराहे पहुंचे, जहां शहर की एक पुरानी और प्रसिद्ध चाय की दुकान पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पी।
मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक से हालचाल जाना और वहां मौजूद लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उनसे खुलकर बात करते नजर आए।
चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे दिए। दुकानदार ने संकोचवश पैसे लेने से मना किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा—“ये तो लेना ही होंगे।” इसके बाद उन्होंने स्वयं चाय का भुगतान किया।
इस छोटे-से लेकिन आत्मीय पल ने मुख्यमंत्री की सादगी और आमजन से जुड़े रहने की भावना को एक बार फिर सामने रखा। उज्जैनवासियों के लिए यह सुबह की चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के साथ बिताया गया एक यादगार पल बन ग




