खेलो एमपी में शमशाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0
26
रस्साकसी में बालिकाएं बनीं जिला चैंपियन, कई खेलों में मिला उपविजेता स्थान

drnewsindia

शमशाबाद।मध्य प्रदेश शासन द्वारा युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए आयोजित किए जा रहे खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत विदिशा जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इन प्रतियोगिताओं में शमशाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।

खेल और युवा कल्याण विभाग विदिशा द्वारा आयोजित इन खेलों में शमशाबाद जवाहर नवोदय विद्यालय के खिलाड़ियों ने कई खिताब अपने नाम किए। शमशाबाद खेल समन्वयक हनीफ खान मंसूरी ने बताया कि शमशाबाद से कुल 170 खिलाड़ियों ने रस्साकसी, वॉलीबॉल, खो-खो, पिट्ठू, कबड्डी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, लेदर बॉल क्रिकेट, शतरंज और बैडमिंटन जैसे खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग में भाग लिया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद की बालिका टीम ने रस्साकसी प्रतियोगिता में लटेरी टीम को हराकर जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया।

बास्केटबॉल में बालक और बालिका दोनों वर्गों में शमशाबाद की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। वहीं वॉलीबॉल बालक वर्ग में भी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए उपविजेता का खिताब जीता।

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

  • कोच राहुल जौनपुरी की एकेडमी के अमित शर्मा ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान
  • भविष्य जौनपुरी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान
  • हायर सेकेंडरी स्कूल महूथा की राधिका ने 100 मीटर में प्रथम स्थान
  • पलक ने 200 मीटर में प्रथम स्थान
  • लक्ष्मी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

इस उपलब्धि पर जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद के प्राचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित नगर के खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here