दलहन क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

0
17

 सीहोर।  सीहोर जिले के अमलाहा स्थित ईकार्डा परिसर में 07 फरवरी को आयोजित होने वाले दलहन राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रमुख सचिव कृषि श्री संजय अग्रवाल, सचिव कृषि अविनाश लवानिया, कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के विभिन्न व्यवस्थागत पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्घाटन समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, अतिथि आगमन एवं स्वागत प्रोटोकॉल, फील्ड विज़िट मार्ग, प्रदर्शनी परिसर, तकनीकी सत्र हेतु ऑडिटोरियम व्यवस्थाएँ, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा मीडिया समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में देश-प्रदेश से आने वाले मंत्रीगण, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ उच्च स्तर की एवं समयबद्ध सुनिश्चित की जाएँ। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, संकेतक व्यवस्था एवं आगंतुक सुविधा केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए, ताकि सम्मेलन में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री नितिन टाले, इकार्डा के डायरेक्टर डॉ शिवकुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here