नवोदय प्रवेश परीक्षा आज: श्यामपुर और दोराहा में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
14

Drnewsindia.com

सीहोर। जिले के प्रतिभावान छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। जेएनवी श्यामपुर के प्राचार्य डॉ. के.एस. बघेल के मार्गदर्शन में आज दो केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा संपन्न हो रही है। श्यामपुर केंद्र पर कुल 424 और दोराहा स्थित ज्ञान वैली स्कूल में 525 छात्र अपना भाग्य आजमाएंगे।

बढ़ती स्पर्धा को देखते हुए प्राचार्य ने सभी छात्रों को समय से पूर्व केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र आज देश के उच्च पदों पर आसीन हैं, यही कारण है कि इस परीक्षा के प्रति छात्रों और अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here