गंजबासौदा में छापेमारी: घर से 4 क्विंटल मावा बरामद, दो मेडिकल स्टोर बंद

0
3

drnewsindia.com \ गंजबासौदा

शहर में बुधवार दोपहर प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटलों, मावा दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई एसडीएम अनुभा जैन की मौजूदगी में की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध मावा जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दो मेडिकल स्टोरों को बंद करा दिया गया।

जांच के दौरान फ्रीगंज इलाके में एक घर पर दबिश दी गई, जहां दो बड़े फ्रीजर में करीब 3 से 4 क्विंटल मावा मिला। खाद्य विभाग की अधिकारी एडलीना पन्ना ने बताया कि मावा की गुणवत्ता संदिग्ध है, इसलिए उसके सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

वहीं, जॉन प्रवीण कुजूर ने जवाहर रोड स्थित मेडिकल स्टोरों की जांच की, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं। राधे मेडिकल पर लाइसेंसधारी व्यक्ति मौजूद नहीं मिलने पर दुकान को बंद कराया गया।

इसके अलावा आजाद मेडिकल के पास थोक (होलसेल) लाइसेंस होने के बावजूद फुटकर में दवाइयां बेची जा रही थीं, जो नियमों का उल्लंघन है। इस पर कार्रवाई करते हुए इस दुकान को भी सील कर दिया गया।

टीम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित मारवाड़ी होटल की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार दोनों मेडिकल स्टोरों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में खाद्य सुरक्षा और दवा नियमों को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here