जबलपुर: अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 68वां स्थापना दिवस कल, भेड़ाघाट में जुटेगा पंचायत दिग्गजों का महाकुंभ

0
4

drnewsindia.com

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में कल रविवार, 12 अप्रैल 2026 को पंचायत राज व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली अपना 68वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाने जा रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम सम्मेलन भी आयोजित होगा।

होटल वैभव में सजेगा मंच

मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गौरवशाली कार्यक्रम भेड़ाघाट स्थित होटल वैभव में दोपहर 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान परिषद के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके ‘नियुक्ति पत्र’ प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज होंगे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जादौन और राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री माननीय शीतला शंकर विजय मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जुटेंगे पंचायतों के प्रतिनिधि

इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न संघों के प्रमुख भी शामिल होंगे, जिनमें:

  • अजय गौटिया (प्रदेश अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य संघ)
  • जालम सिंह पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष संघ)
  • देवेंद्र चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, जनपद सदस्य संघ)
  • असीम चार्ल्स (प्रदेश अध्यक्ष, म.प्र. ग्राम पंचायत सदस्य संघ)

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति

जबलपुर और आसपास के जिलों के प्रमुख पंचायत प्रतिनिधि भी इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे:

  • श्रीमती आशा मुकेश गौटिया (अध्यक्ष, जिला पंचायत जबलपुर)
  • विवेक पटेल (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जबलपुर)
  • अशोक विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कटनी)
  • वर्षा शिव पटेल (जिला अध्यक्ष, म.प्र. राज्य पंचायत परिषद जबलपुर)
  • इसके अलावा लाल कमल बंसल (जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद) और प्रेमलाल केवट (जिला पंचायत सदस्य) भी मौजूद रहेंगे।

यह सम्मेलन प्रदेश में पंचायती राज को और अधिक मजबूत करने और नवनियुक्त पदाधिकारियों के भविष्य की रणनीति तय करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।


पंचायती राज और ग्रामीण विकास की हर खबर के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here