drnewsindia.com
भोपाल/सीहोर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं कक्षा का परिणाम आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस साल का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे शानदार रहा है। मुख्यमंत्री ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बेटियों का दबदबा: टॉपर्स की लिस्ट
इस साल मेरिट लिस्ट में छात्राओं ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है:
- स्टेट टॉपर्स: भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- पास प्रतिशत: छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जो छात्रों के 72.39% के मुकाबले काफी बेहतर है।
जिलों का प्रदर्शन: झाबुआ नंबर-1
प्रदेश भर के जिलों में प्रदर्शन के मामले में आदिवासी बाहुल्य जिला झाबुआ पहले स्थान पर रहा है, जबकि अनूपपुर ने दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है।
बड़ा बदलाव: अब ‘पूरक’ नहीं, ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’
मंडल ने इस बार से पूरक परीक्षा खत्म कर दी है। अब छात्रों को ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ का मौका मिलेगा:
- किसे मिलेगा मौका: जो छात्र फेल हुए हैं, अनुपस्थित थे या जो पास होने के बाद भी अपने नंबर सुधारना (Improvement) चाहते हैं।
- बेस्ट ऑफ टू: छात्र के जिस भी परीक्षा (मुख्य या द्वितीय अवसर) में ज्यादा नंबर होंगे, वही अंतिम मार्कशीट में मान्य होंगे।
- आवेदन: इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किए जा सकेंगे।
रिजल्ट का विश्लेषण
- नियमित छात्र पास प्रतिशत: 76.01%
- कुल छात्र शामिल: 6,89,746
- नकल केस: पूरे प्रदेश में 100 केस (मुरैना में सर्वाधिक 41)।
छात्रों के लिए जरूरी सूचना
अनुत्तीर्ण छात्र निराश न हों, उनके लिए 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा शुरू हो रही है। किसी भी प्रकार के तनाव या गाइडेंस के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002330175 पर कॉल करें।
शिक्षा और करियर से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े drnewsindia.com रहें के साथ।




