drnewsindia.com
अशोकनगर | “बदलाव की शुरुआत खुद से होती है”… इस बात को सच कर दिखाया है अशोकनगर के कलेक्टर साकेत मालवीय ने। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का संदेश केवल कागजों या भाषणों तक सीमित न रहे, इसलिए कलेक्टर साहब खुद शुक्रवार को अपनी चमचमाती सरकारी गाड़ी छोड़ कर साइकिल पर सवार हो गए। वे साइकिल चलाते हुए ही कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में पहुंचे।
उनकी इस अनूठी पहल की पूरे जिले और प्रशासनिक गलियारों में जमकर तारीफ हो रही है।

📌 खबर के मुख्य बिंदु (Quick Highlights):
- अनोखी पहल: कलेक्टर साकेत मालवीय अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर सामूहिक योग कार्यक्रम और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
- अनोखा काफिला: कलेक्टर साहब आगे-आगे साइकिल पर थे, तो वहीं सुरक्षा के लिए उनके गनमैन और अन्य सहयोगी पीछे-पीछे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से चल रहे थे।
- बड़ा संदेश: आम जनता और शासकीय कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा वैकल्पिक ऊर्जा (जैसे साइकिल और EV) के उपयोग के लिए प्रेरित करना।

🚴♂️ पीएम और सीएम के आह्वान को जमीनी स्तर पर उतारा
कलेटर साकेत मालवीय ने इस पहल के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि— “अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पर्यावरण पर बढ़ते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जी ने ईंधन बचत तथा पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया है।”

इसी संदेश को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए उन्होंने खुद से इस मुहिम की शुरुआत की है, ताकि लोग हफ्ते में कम से कम एक दिन साइकिल या पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग जरूर करें।





