भोपाल-गुना हाईवे पर जोरदार स्वागत: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का श्यामापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

0
12

drnewsindia.com

श्यामापुर (सीहोर)। शुक्रवार की शाम भोपाल से गुना जाते समय सौठी रोड (कुरावर मार्ग) पर केंद्रीय दूरसंचार एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सिंधिया फैंस क्लब और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

7:30 बजे पहुंचा काफिला, गूंजे नारे

सिंधिया फैंस क्लब के प्रदेश सचिव संजय पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार शाम ठीक 7:30 बजे जैसे ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला श्यामापुर के कुरावर मार्ग पर पहुंचा, वहाँ पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

सिंधिया ने जाना कार्यकर्ताओं का हालचाल

व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उपस्थित सभी स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा और क्षेत्र के विकास कार्यों व संगठन की गतिविधियों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।

ये वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जमीनी कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • लक्ष्मीनारायण पाटीदार ‘मातावाले’ (वरिष्ठ भाजपा नेता)
  • रामस्वरूप मालवीय ‘नेताजी’ (वरिष्ठ भाजपा नेता)
  • संजय पाटीदार (सिंधिया फैंस क्लब, प्रदेश सचिव )
  • मुकेश कोली (भाजपा नेता)
  • परमानंद मीणा (जनपद सदस्य)
  • धर्मेंद्र पाठक

इसके साथ ही बड़ी संख्या में सिंधिया फैंस क्लब के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here