श्यामपुर में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती और साइकिल यात्रा की तैयारियों पर मंथन

0
4
module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 95.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

सीहोर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर के तत्वावधान में श्यामपुर, दोराहा और अहमदपुर ब्लॉकों की संयुक्त बैठक भोपाल रोड स्थित मिलन गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण तथा पूर्व विधायक कुणाल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अफसरशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी इससे परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं और किसानों की सुनवाई भी नहीं हो रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने किया। इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा को सफल बनाने और उसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर दोराहा ब्लॉक अध्यक्ष कलीम पठान, अहमदपुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुर्जर, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष लायक कुरैशी, पूर्व सरपंच अरविंद चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here