drnewsindia.com
सीहोर/दोराहा।सागर के जिला पंचायत सदस्य और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सर्वजीत सिंह ठाकुर की पुलिस गिरफ्तारी को लेकर अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध क्षत्रिय राजपूत समाज, जिला सीहोर में भारी आक्रोश है। समाज ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूरी कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।
अपराधियों जैसा व्यवहार करने का आरोप
समाज का कहना है कि दो वर्ष पुराने एक मामले में हुई इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने श्री ठाकुर के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में तर्क दिया गया कि बीते 28 अप्रैल 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राजा हिरदेशाह लोधी जी की शौर्य यात्रा में वे पूरी तरह सक्रिय थे, ऐसे में पुलिस द्वारा उन्हें ‘फरार’ बताना गलत है।
यह रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रमेश लोधी, जिला उपाध्यक्ष हेमराज लोधी, सीताराम लोधी, हरि प्रसाद, शंभू दयाल, ओमकार सिंह, होकम, राजेश लोधी, ईश्वर, गजराज, विनोद, मनोहर, दिनेश, जगदीश, केवल सिंह, जमना, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और कार्रवाई न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।




