बारिश थमते ही खेतों में लौटे किसान, सोयाबीन की फसल पर छिड़काव शुरू; अवैध दवाओं की बिक्री से चिंता

0
4

आष्टा/जावर (सीहोर)। लगातार बारिश के बाद मौसम साफ होते ही आष्टा और जावर क्षेत्र में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं। 12 से 15 दिन की हो चुकी सोयाबीन की फसल को खरपतवार और इल्लियों के प्रकोप से बचाने के लिए किसान खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं।

शत-प्रतिशत बोवनी पूरी

आष्टा ब्लॉक में इस सीजन के लिए 1 लाख 2 हजार 88 हेक्टेयर में बोवनी का लक्ष्य था, जिसमें से 99 हजार 700 हेक्टेयर में अकेले सोयाबीन बोई गई है। हालांकि, शुरुआती तेज बारिश और जलभराव के कारण निचले इलाकों में मिट्टी बहने से किसानों को नुकसान भी झेलना पड़ा है।

बिना लाइसेंस बिक रहीं दवाइयां

मौसम खुलते ही दुकानों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी जल्दबाजी का फायदा उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस कीटनाशक दवाओं की अवैध बिक्री भी धड़ल्ले से जारी है, जिससे किसानों को नकली और अमानक दवाओं का खतरा बना हुआ है।

कृषि विभाग की कार्रवाई का दावा

कृषि विभाग के एसएडीओ (SADO) बी.एस. मेवाड़ा ने बताया कि ब्लॉक में बोवनी पूरी हो चुकी है और किसान खरपतवार नियंत्रण में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दुकानों की निरंतर जांच की जा रही है और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here