भोपाल। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने रविवार को राजधानी की दो बड़ी डेरियों पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान सैंपल लेने के साथ ही परमार डेयरी में गंदगी मिलने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।
🚨 इन डेरियों पर हुई कार्रवाई और लिए गए सैंपल:
- परमार डेयरी एंड स्वीट्स (11 नंबर स्टॉप): यहाँ निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और संचालन में भारी कमियां पाई गईं। टीम ने यहाँ से दही और बेसन के वैधानिक नमूने लिए।
- मुरैना डेयरी (बिट्टन मार्केट): यहाँ से तृप्ति ब्रांड शुद्ध घी और मावे के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
⚠️ लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी:
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक और साधना सक्सेना की टीम ने परमार डेयरी के संचालक को 2 दिन के भीतर सभी कमियां दूर करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ या लिखित स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला, तो डेयरी का लाइसेंस निरस्त (Cancel) कर दिया जाएगा।





