मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हुए डॉ. निलेश श्रीवास्तव, समाजसेवा के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान

0
4

drnewsindai.com / भोपाल/नई दिल्ली। समाजसेवा, जनकल्याण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. निलेश श्रीवास्तव को डॉक्टरेट इन सोशल वर्क (Honoris Causa) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के मोजैक सैंडोज बैंकेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में IHREO, दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया।

संस्था के निदेशक मंडल और मूल्यांकन बोर्ड द्वारा किए गए आकलन के बाद डॉ. श्रीवास्तव को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। IHREO शिक्षा, स्वास्थ्य, मानवाधिकार और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी ऋचा सूद और तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजय भाटिया ने डॉ. निलेश श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं।

वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय

डॉ. निलेश श्रीवास्तव लंबे समय से शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और रचनात्मक सामाजिक अभियानों से जुड़े हुए हैं। विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

सम्मान पर जताई खुशी

मानद डॉक्टरेट मिलने की खबर के बाद समर्थकों, सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। लोगों ने इसे समाजसेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और वर्षों की मेहनत का सम्मान बताया।

डॉ. श्रीवास्तव ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने सम्मान प्रदान करने वाली संस्था, अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी का प्रतीक है और वे आगे भी समाजसेवा, जनहित और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here