सावन में शिवमय होगा झरखेड़ा, 3 अगस्त से शुरू होगी सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा

0
13

महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री केशव दास जी महाराज के सान्निध्य में होगा आयोजन, सुश्री जयंती किशोरी शर्मा करेंगी श्री शिव महापुराण कथा का वाचनसीहोर। सावन माह के पावन अवसर पर सीहोर जिले के ग्राम झरखेड़ा सात दिनों तक शिवभक्ति और आध्यात्म की रसधारा में डूबा रहेगा। यहां 3 अगस्त 2026 (सोमवार) से 9 अगस्त 2026 (रविवार) तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक पाटीदार मांगलिक भवन, ग्राम झरखेड़ा में होगा।

आयोजन की शुरुआत सोमवार, 3 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा सुबह 9:30 बजे बड़े मंदिर से प्रारंभ होगी, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा के रूप में कथा स्थल पाटीदार मांगलिक भवन पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, जबकि श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सहभागिता करेंगे।

इस आध्यात्मिक आयोजन में राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रचारिका सुश्री जयंती किशोरी शर्मा भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए श्री शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगी। वहीं आयोजन का पावन सान्निध्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री केशव दास जी महाराज का रहेगा।

आयोजन का संचालन समस्त महिला मंडल एवं ग्राम झरखेड़ा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की महिमा का श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

सावन माह में आयोजित होने वाली इस धार्मिक कथा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा स्थल पर सजावट, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों का कहना है कि सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन की मुख्य जानकारी

आयोजक: समस्त महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम झरखेड़ा

आयोजन: श्री शिव महापुराण कथा

तिथि: 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026

कलश यात्रा: 3 अगस्त,सुबह 9:30 बजे, बड़े मंदिर से

मार्ग: गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक

कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक

स्थान: पाटीदार मांगलिक भवन, ग्राम झरखेड़ा, जिला सीहोर

कथा वाचक: राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रचारिका सुश्री जयंती किशोरी शर्मा

सान्निध्य: महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री केशव दास जी महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here