चरनाल। क्षेत्र के चरनाल स्थित सरदार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। इसके बाद भारत सिंह गौर, राहुल गौर, लीलाकिशन गौर, नंदराम गौर, लतीफ खान और जमना प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान किया।
विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक कमलेश गौर ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।





