ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के आगे लेटी युवती का वीडियो वायरल: इंदौर में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

0
1

drnewsindia.com /इंदौर। विजय नगर इलाके में एक इंफ्लुएंसर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों के आगे लेटती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवती की पहचान और घटना की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने की बात कही है।

ट्रैफिक रोककर बनवा रही थी वीडियो

वायरल वीडियो विजय नगर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रकृति गौर नाम की युवती फोटो और वीडियो शूट करवाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान वह सिग्नल पर रुके वाहनों के सामने पहुंचकर सड़क पर लेटती नजर आती है।

इस तरह वीडियो शूट करने के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने भी इस तरह की गतिविधि पर सवाल उठाए हैं।

क्राइम ब्रांच ने लिया संज्ञान

मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह वीडियो बनाना उचित नहीं है और यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती की जानकारी जुटाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर करीब 8 हजार फॉलोअर्स

जानकारी के मुताबिक प्रकृति गौर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनके करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि उनके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here