दोराहा में जमीन कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने दबंगई बाइक से आए युवक ने तीन राउंड हवाई फायर कर फरार से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, विवाद के चलते दो घायल

0
10

drnewsindia.com/दोराहा सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र में प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में कानून को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन पर कब्जा दिलाने पहुँची प्रशासनिक टीम के ठीक सामने तीन बाइकों से आए व्यक्तियों में एक युवक ने अचानक हवाई फायर कर बाइके से फरार हो गए। प्रत्यक्षार्थियों के अनुसार एक व्यक्ति ने तीन हवाई फायर कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


सूत्रों के अनुसार, दोराहा क्षेत्र में स्थित 10 एकड़ भूमि को लेकर पिछले काफी समय से दो पक्षों के बीच कानूनी और आपसी विवाद चल रहा था। एक पक्ष के पक्ष में मामला होने के बाद आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम वैधानिक रूप से जमीन का कब्जा दिलाने के लिए मौके पर पहुँची थी।
कार्यवाही के दौरान जब टीम अपनी मौजूदगी में कब्जा सुनिश्चित करवाने पहुंची थी कि पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। विवाद के बीच अचानक दोराहा की तरह से तीन बाइके मौके आक रूकी। एक बाइक सवार ने अचानक स्टिर निकालकर पहले खडे होकर हवाई फायर किया। इसके बाद बाइक पर बैठक दो ओर फयर कर दोराहा जोड़क तरफ बाइक से रफूचक्कर हो गए। तभी एक पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति ने अचानक आक्रोशित होकर अपनी बंदूक निकाली और दनादन तीन हवाई फायर कर दिए। सरेआम प्रशासन के सामने हुई इस फायरिंग से वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर मौजूदफोर्स के बयानों और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी प्रशांत चैबे ने कहा कि पुलिस जांच कर मामला दर्ज करेगी।
यह है विवाद
दोराहा जोड़ से दोराहा के बीच मुख्य मार्ग के किनारे एक जमीन को लेकर दो पक्षों मंे विवाद चल रहा है। यह जमीन विवादित है को बोर्ड भी लगा हुआ। एक पक्ष ने उक्त जमीन को तीसरे पक्ष को बिक्री नामाकराकर रजिट्ररी व नामांतरण भी करा दिया है। मंगलवार को राजस्व अधिकारी राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उक्त जमीन की तार फेसिंग के अंदर घुसने पर पहुचंे ही मौके पर उपस्थित एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
बाइक से आकर फयर कर बाइके से फरार
राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के सामने कब्जा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अचानक तीन बाइकें दोराहा की तरफ से आकर मौके पर रूकी
एक बाइक सवार बाइक से नीचे उतरा और पिस्टल निकालकर हवा में फायर कर बाइक पर वापस बाइक बैठकर दो हवाई फायर कर दिया। इसी बीच बाइक चालक बाइक पर बैठा रहा। लोग कुछ समक्ष पातें बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here