आखिर किसके कहने पर युवक-युवती के लिए खुला था भोपाल में MLA रेस्ट हाउस का कमरा? केयरटेकर ने बताई पूरी कहानी

0
4

 विधायक के पहुंचने पर आपत्तिजनक हालत में मिले थे युवक-युवती, विधायक का दावा पुलिसकर्मी थे दोनों, एक ने सामने पहनी थी वर्दी।:

drnewsindia.com/भोपाल  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित विधायक विश्राम गृह में युवक-युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। विधायक रेस्ट हाउस के केयर टेकर का दावा है कि उसने अपनी मर्जी से किसी को कमरा नहीं दिया था बल्कि उसे फोन कर विधायक के पीए ने आधे घंटे के लिए कमरे की चाबी देने के लिए कहा था और उसने जल्दबाजी में कथित टीआई को कमरे की चाबी दी थी।

केयरटेकर का दावा

केयरटेकर राजकुमार का दावा है कि उसे एक फोन आया था, जिसमें सामने वाले ने खुद को विधायक का पीए बताते हुए आधे घंटे के लिए चाबी कथित टीआई को देने के लिए कहा गया था। इसके कुछ देर बाद विधायक खुद कमरे पर पहुंचे और युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में कमरे में मिले। बता दें कि मामला सामने आने के बाद विधायक की शिकायत पर केयरटेकर राजकुमार को हटा दिया गया है।

विधायक पहुंचे तो आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

घटना 2 नवंबर की है, तब महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस अपने भोपाल स्थित विश्राम गृहके खंड-3 स्थित आवंटिक आवास पर पहुंचे थे। जैसे ही वो कमरे में पहुंचे तो वहां युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे। विधायक का आरोप है कि जो युवक-युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे वो पुलिसकर्मी थे। उनमें से एक ने पहले ही वर्दी पहन ली थी जबकि दूसरे ने उनके सामने वर्दी पहनी। विधायक ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और विधानसभा सचिवालय में शिकायत की है।

विधानसभा सचिवालय ने दिए जांच के निर्देश

विधायक के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पीडब्ल्यूडी मामले की जांच कर रही है। कमरे में कौन युवक-युवती थे उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद जांच रिपोर्ट विधायक को सौंप दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी कर्मचारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here