Swachh Survekshan 2025-26: मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाला राज्य बना MP

0
7

भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इन शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस उपलब्धि के साथ मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक नगरीय निकायों को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने वाला राज्य बन गया है। प्रदेश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि इस बार बड़े शहरों के साथ छोटे और मध्यम शहरों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन किया है।

इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले मध्यप्रदेश के 9 शहरों में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, देवास, बुदनी और देपालपुर शामिल हैं। इन शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना संबंधित शहरों के नगरीय निकायों और वहां स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here