दोराहा के मुस्कान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सांची स्तूप और उदयगिरि का शैक्षणिक भ्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू

0
7

दोराहा। विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ भारत की प्राचीन विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से दोराहा के मुस्कान पब्लिक स्कूल द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर हरिचरण दांगी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने सांची स्तूप एवं उदयगिरि का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप की ऐतिहासिक संरचना, प्राचीन स्थापत्य कला और उसके सांस्कृतिक महत्व को करीब से देखा। शिक्षकों ने बच्चों को सांची स्तूप के इतिहास और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इसके बाद विद्यार्थियों ने उदयगिरि की प्राचीन गुफाओं एवं शिल्पकला को भी देखा और उनके ऐतिहासिक महत्व को समझा। भ्रमण के दौरान बच्चों को कई ऐसी रोचक जानकारियां मिलीं, जिनसे वे पहले परिचित नहीं थे। ऐतिहासिक धरोहरों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना और देश की गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूक करना है। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here