चरनाल में कमलेश गौर सहित ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन, स्वागत के दौरान दिखा उत्साह
drmewsindia.com/चरनाल। नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे रावतखेड़ा के सरपंच एवं माताओं का चारणाल में ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल रहा। कमलेश गौर, सरदार पटेल स्कूल के संचालक मांगीलाल जी, सेल्समैन विनय सिंह गौर, अशोक साहू, जयंत गौर, गोविंद गौर, मनोज गौर सहित अन्य ग्रामीणों ने नर्मदा परिक्रमा से लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन कर नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं। ग्रामवासियों ने इस धार्मिक यात्रा को आस्था, श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण अनुभव बताया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का भाव देखने को मिला।




