बिलकिसगंज / रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री शताब्दी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 31 मई को होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कार्यक्रम के शहरी प्रभारी सुरेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित वार्ड क्रमांक एक और चार के पार्षदों ने अनेक स्थानों पर बैठक कर इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने की अपील की है। कार्यक्रमों का समापन 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के साथ होगा।
इस मौके पर वार्ड क्रमांक एक के पार्षद सुनीता राय और वार्ड क्रमांक चार के पार्षद राजेश मांझी ने यहां पर उपस्थित बड़ी संख्या में आई महिलाओं को बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर त्री शताब्दी के अवसर पर भाजपा ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने समय में दूरदर्शी निर्णय लिए। जल संरक्षण के लिए जलाशय बनवाए। नदियों और घाटों का विकास करवाया। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। रानी अहिल्याबाई के कार्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी आज की पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए। यह भाजपा और सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि उस काल में किए गए शानदार कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाए। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर के अलावा वार्ड पार्षद लोकेन्द्र वर्मा और