भाजपा 10 दिन चलाएगी महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित अभियान

0
17

सीहोर / भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रम की रूपरेखा कैसी होगी, अतिथि का चयन और कार्यक्रम की लाइन तय करने के लिए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने संबोधित किया। जिला कार्यशाला में 21 से 31 मई तक होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। जिले में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
जिला स्तरीय टोली समिति की बैठक एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि मालवा की शासक रही देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर भाजपा देशभर में 21 से 31 मई तक समावेशी सुशासन अभियान चलाएगी। इस अभियान में अहिल्याबाई होल्कर की विरासत और भाजपा के समावेशी सुशासन मॉडल का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अभियान के दौरान प्रदर्शनी, महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, सिंदूर यात्रा, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, कवि सम्मेलन, बालिकाओं का सम्मान, नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी आदि का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कार्यशाला में बताया कि अहिल्या बाई होल्कर ने अपने समय में जो धार्मिक, सामाजिक और संस्कृतिक उत्थान के कार्य किए थे, उसी के प्रेरणा स्वरूप केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देशभर में कार्य कर रही है। इस अभियान में समावेशी एवं सुशासन को लेकर भाजपा के विजन और रानी अहिल्याबाई की विरासत को जोड़कर पेश किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं लोक कल्याण से जुड़ी केंद्र व भाजपा शासित राज्यों की योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा। जिले के सभी मंडलों में दिए गए कार्य की योजना बनाई जाए। कार्यशाला में कार्यक्रम को लेकर जिला टोली का गठन किया गया है। मंडल स्तर पर भी संगठन की तरफ से दिए गए कार्य 31 मई तक पूर्ण करने है।
भाजपा कार्यकर्ता जिले के सभी मंडलों में सभी धार्मिक स्थानों, मंदिरों और नदी के घाटों की सफाई कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। महेश्वरी साड़ी की प्रदर्शनी, हथकरघा हाट का आयोजन, नारी शक्ति पर केंद्रित सम्मेलन और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितु जैन ने कहा कि पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर जिले से लेकर मंडल स्तर तक होने वाले सभी कार्यक्रम में महिला मोर्चा की भागीदारी रहेगी।
जिले में 21 से 31 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने 5 सदस्यों की एक टोली गठित की है। इसमें संयोजक राजकुमार, सहसंयोजक रितु आनंद जैन और सदस्य के रूप में अनीता लखेरा, नूतन राठौर, उमेश शर्मा को नियुक्त किया है । इसी तरह प्रत्येक मंडल में भी 5-5 सदस्यों की टोली का गठन मंडल अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। सोमवार को कार्यशाला में जिला महामंत्री रवि नागले, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, जिला मंत्री नूतन राठौर, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता,उ मेश शर्मा आदि मौजूद थै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here