शहर को विकसित और व्यवस्थित करने का काम कर रहे हमारे नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर-विधायक सुदेश राय

0
27

सीहोर / शहर के वार्ड क्रमांक एक में लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के निर्माण कार्य का अब कार्य पूर्ण होने वाला है। शनिवार को विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वार्ड पार्षद सुनीता ब्रजेश किशोर राय सहित अन्य मातृशक्तियों ने करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सड़क मार्ग का पूर्ण विधि-विधान से भूमि-पूजन करते हुए विधायक श्री राय ने कहाकि शहर को विकसित और व्यवस्थित करने का सराहनीय कार्य हमारे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर कर रहे है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाए।  आगामी दिनों में वार्ड के अंतर्गत होने वाले करीब एक करोड़ रुपए के निर्माण कार्य में 88 लाख की लागत से सड़क के अलावा 12 लाख की लागत से नाली का निर्माण कार्य होगा।
भूमि पूजन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के विशेष प्रयास से शहर के बढ़ियाखेड़ी से पाटी मोहल्ले तक जाने वाले इस मार्ग से क्षेत्रवासियों को खस्ताहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी, वहीं क्षेत्र इंदौर-भोपाल हाईवे तक जाने वाले वाहनों के लिए ठीक रहेगा। इसके लिए उन्होंने विधायक श्री राय और नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर का आभार व्यक्त किया है। वार्ड क्रमांक एक में सड़क मार्ग और सड़क किनारे नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण यह मार्ग पर जल भराव रहता है, लेकिन एक करोड़ से बनाए जाने वाले मार्ग के निर्माण के बाद अब क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा करने की बात कही है। भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश राठौर, संतोष शाक्य, मुकेश मेवाड़ा, प्रदीप गौतम के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here