राजगढ़ । कल समाप्त हुए मई के महीने में भीषण गर्मी के अलावा आंधी, मादल, बारिश, और रात में गुनगुनी सर्दी सहित मौसम के सभी रंग दिखे। ऐसा पहली बार हुआ जब मई के पूरे महीने में अधिकतम तापमान एक बार भी 42.3 डिग्री से अधिक नहीं जा सका। हालांकि, हवा में पूरे समय रही असामान्य नमी के कारण उमस से लोग खासे परेशान रहे। इस बीच बार-बार हुई मूंदाबांदी के कारण एक बार तो अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्यतः मार्च-अप्रैल के महीने में राहाता है। मौसम की इस विविधता ने इस महीने को 20 साल का सबसे ठंडा गई बना दिया। मई महीने के 31 दिनों का औसत अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके पहले सिर्फ वर्ष 2021 में ही मई महीने का औसत तापमान 40 डिग्री से कम, यानी 39.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके अलावा साल 2005 से लेकर 2024 तक किसी भी साल मई महीने का औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम नहीं रहा।
मई में 47 डिग्री तक गया जिले का अधिकतम तापमान
राजगढ़। मई के महीने में शहर में बीच-बीच में इस तरह हुई बारिश सड़कों पर भरा गया पानी।
अब जून की शुरुआत भी बारिश से संभव
मई का यह महीना आज समात हो जाएगा। कल से मानसून वाले जून के महीने की शुरुआत होगी। सामान्यतः जिले में मान्सून का आगमन 15 जून के आसपास होता है। लेकिन इस बार करीब एक सप्ताह पहले, जून से मानसून आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, मई के पूरे महीने में जारी मारिश का सिलसिला जून के शुरुआती दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अनुमान है कि जून का पूरा महीना भी
जिलेवानित्यों को बारिश के साथ बिताना पड़ेगा। यही सर्वाधिक तापमान के लिहाज से यदि तुलना की जाए तो बीते 20 सालों में वर्ष 2018 और 2022 में मई माह सबसे गर्म महीना रहा है। वर्ष 2015 में अधिकतम औसत तापमान 44.2 और 2022 में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया था। यह वह साल है जब शहर का अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंचा था और 5 से अधिकदिन तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा था